गुरुवार, 5 नवंबर 2009

समाचार संध्या

साथियों
काफी समय के बाद हमारा आपका मिलना हो रहा है पर हम अपनी इस मुलाकात को एक बार फ़िर से
यादगार बनाकर जन चाहेंगे आप सब इस साईट से जो अपेक्षा रखते है वो हम देकर जायेंगे /

०१- चीन बना रहा है ब्रम्हपुत्र नदी पर बाध जिसकी वजह से असम के आधिकांश जगह या तो सुखा हो
जाएगा या फ़िर बाढ़का खतरा
०२- गुवाहाटी में उत्तर प्रदेश के निवाशियो द्वारा दीपावली मिलन समारोह मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य सहभागिता जिन लोगो ने निभाई वो इलाहबाद से जुड़े है जैसे राम शिरोमणि तिवारी ,प्रेम चंद्र मिश्रा , आदि
०३- गुवाहाटी में अगस्त ०९ से अक्टूबर ०९ तक कई भूकंप के झटके आए जिनमे तीनकी संख्या काफी तेज़ थी
भारतीय एकता

शनिवार, 25 जुलाई 2009

इंसानी भूल का परिणाम

साथियों ,

आशा है आप कुशल होंगे रामपुर में एक दुर्घटना ने ये साबित कर दिया है की इन्सान की भूल उसकी जिंदगी ले सकती है रामपुर में हुयी ये घटना एक हैण्ड पम्प में बिजली उतरने से हुयी है

हमारे सहयोगियों के अनुसार यह घटना एक बच्चे को बचाने के चक्कर में सावधानी नही रखने की वजह से

हुयी है जिसमे एक इन्सान की जान भी चली गई

शनिवार, 11 जुलाई 2009

एक अनुरोध अपनों से

साथियों ,

आज कल इलाहबाद अपना हिंसा का छेत्र बनता जा रहा है जो की ग़लत है ,कभी इस जगह की पहचान

शिक्षा के केन्द्र के रूप में की जाती थी / पर हमें दुःख है अब ऐशा नही है /आज इलाहबाद में माफिया से लेकर आतंकी तक आ चुके है जो की यहाँ के लिए ग़लत है /अभी हॉल में लवायन गाव में हुए हत्या कांड ने दिल को काफी तकलीफ पहुचाई / हमारे लोगो को हो क्या गया है आख़िर हम क्यो एक दुसरे का खून

बहा रहे है /क्या हम प्यार के साथ नही रह सकते / कवियों का ये छेत्र क्या गोली का केन्द्र बन जाएगा ?

साथियों समय है हमें एक होने का विकाश के पथ पर चलने का प्यार का प्रतिबिम्ब बनने का

विकसित इलाहबाद ,समुचित इलाहबाद ,शिक्षित इलाहबाद बनाने का

क्यो की अपना इलाहबाद अभी भी विकास को तरस रहा है आवो हम मिलकर एक नया इलाहबाद बनाये

जहा प्यार हो , सम्मान हो , संस्कार हो ,श्रद्धा हो, सेवा हो ,सुख हो ,साधन हो ,



राहुल मिश्रा

संयोजक

भारतीय एकता संगठन परिवार



सभी से गुजारिश है कृपया इसे एक बार दिल से पढ़े /

शनिवार, 4 जुलाई 2009

रेल से अपेक्षा इलाहाबाद की


साथियों ,

आज हमारी नई रेल मंत्री ममता जी ने रेल बजट पेश किया जिसमे कई घोशनाए हुयी अब ये तो समय हीबताएगा की इन में से कितनी योजनाये लागु होगी / किराया न बढाकर ,जनता पर विश्वास तो जमाया पर सुरक्षा पर ध्यान न देना महगा पर सकता है /फिलहाल ये रेल बजट कई मायनो में जनता का रेल बजट है /कुछ खास बाते ------०१ - तत्काल की सीमा घटी०२-तत्काल शुल्क घटा केवल १०० रूपया हुवा०३- ५७ नई ट्रेन ,१२ नॉन स्टाप ट्रेन इलाहबाद को भी एक ट्रेन का तोफा

इलाहाबाद एक नजर रेल सेवा में


उत्तर मध्य रेलवे का मुख्यालय

पुरे देश के लिए ट्रेन पर राजधानी ट्रेनों का स्टापेज नही

नॉर्थ ईस्ट के लिए इलाहाबाद से कोई खास ट्रेन नही सारी ट्रेन दिल्ली से

प्रमुख माग जो इलाहाबाद का विकाश कर सकती है

०१- रेल पुल जो इलाहाबाद से हावडा को जोड़ता है

०२- इलाहाबाद से मुग़ल सराय के बीच एक पैसेंजर

०३- इलाहाबाद से नैनी , मेजा, मांडा के बीच लोकल ट्रेन

०३- इलाहाबाद से राम बाग़ ,प्रयाग ,आदि स्टेशन के लिए लोकल ट्रेन

०४- इलाहाबाद से गुवाहाटी ,तिनसुकिया स्पेशल ट्रेन

०५- इलाहाबाद से सतना ,इता रासी के बीच एक ट्रेन

०६-इलाहाबाद से लखनऊ के बीच रात्रि सेवा ट्रेन

०७- रेलवे अस्पताल


भारतीय एकता संगठन

इलाहाबाद

शुक्रवार, 26 जून 2009

जब जागो तभी सवेरा

कहने का मतलब ये है की देश के लिए जब कुछ करने का जज्बा पैदा हो जाए तो उसे पुरा करो

भारतीय एकता संगठन

दिल मिलाये देश बचाए

देश को बचने के लिए समाज के हर वर्ग को एक होना परेगा /समय के साथ कदम मिलाना परेगा नाकि जिम्मेवारी से बचना उचित होगा यह देश सब का है सब आगे आवो भारत बचावो
सुंदर भारत सम्पना भारत ,महान भारत , युवा भारत

भारतीय एकता संगठन
राहुल मिश्रा

samay ka

साथियों,
काफी समय बाद आपसे बाते हो रही है / दिल में कुछ परेशानी थी आखो में दर्द था आपसे न मिल पाने का पर ये सच है इन समय में आपने देश के लिए कुछ करने की योजना बनाई होगी
फ़िर मिलेंगे

जय भारत